गिरदावरी की जिओ रेफरेंसिंग 10 से बढ़ाकर 150 मी. करने की मांग

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के दौरान लोकल यूथ सर्वेयर की दुखद मौत, सुरक्षा और सहायता की मांग
गिरदावरी की जिओ रेफरेंसिंग 10 से बढ़ाकर 150 मी. करने की मांग

संगठन टीम द्वारा एक विशाल महा आंदोलन भोपाल की योजना बनाई गई है, जो 30 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है
हमारी मुख्य माँगें
जिला ड़िंड़ौरी, दिनांक 13/04/2026 को महासंघ सर्वेयरों की बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुरेश पड़वार जी, जिला सचिव परमजीत सिंह मरकाम जी, धनेश दास बघेल जिलाप्रभारी, प्रवक्ता और तहसील से अध्यक्ष चमरू सिंह, उपाध्यक्ष उषा परस्ते, कोषाध्यक्ष राजा चक्रवर्ती, सचिव देवानंद कुंजम, संगठन मंत्री संतोष आर्मो, सहकोषा अध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद झारिया, संजू सिंह आर्मो मीडियाप्रभारी एवं समस्त स्थानीय युवा सर्वेयर उपस्थित रहे।
आज तहसील चंदेरी में सर्वेयर साथियों ने मिलकर नए जिला अध्यक्ष अभिषेक चौहान जी का स्वागत किया तथा दाल बाटी का प्रोग्राम रखा।
स्थान: बूढ़ी चंदेरी हनुमान जी मंदिर
जिसमें जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव जी, ओमपाल केवट जी पिपरौद, अरविंद प्रजापति, रामगोपाल लोधी, मुलायम सिंह यादव, बालकिशन कुशवाह, नेकपाल अहिरवार, बृजेश लोधी, सभी लोकल यूथ साथी उपस्थित रहे एवं सभी ने जिला अध्यक्ष का आभार वक्त किया।
जिन लोकल यूथ साथियों को अभी तक पेमेन्ट अप्राप्त है ऐसे आप सभी सर्वेयर इस लिंक पर क्लिक करके अपना पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं यह एक मध्य प्रदेश सरकार का पोर्टल है जहां पर YEAR, MONTH के स्थान पर वर्तमान वर्ष और महीना डालिए
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी के स्थान पर सारा एप पर दर्ज किया गया अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी ही डालें
नीचे दी गई फोटो पर क्लिक करें 👇
आज जिला तहसील में संगठन की मीटिंग सफल हुई एवं शाहपुरा तहसील संगठन की कार्यकारणी का गठन हुआ जो कि इस प्रकार हैं
आप सभी पदाधिकारियों को हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन और आप सभी पदाधिकारियों से आशा है कि संगठन को मजबूत करने एवं आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे
📢 आज तक की सबसे बड़ी पदाधिकारी बैठक! 📢
महासंघ के तत्वाधान में पदाधिकारी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण आह्वान!
प्रदेश कार्यकारिणी
संभाग प्रभारी सहप्रभारी
ज़िला कार्यकारिणी
तहसील कार्यकारिणी
सर्वेयरों के अधिकारों और एकता की इस लड़ाई में शामिल हों।
आयोजक
वीरेन्द्र गोस्वामी
(प्रांताध्यक्ष)
📅 दिनांक: 22/03/2026
⏰ समय: रात 8:30 बजे
📍 स्थान: LEADER MEETING LYMS टेलीग्राम (Telegram) पर ऑनलाइन
✅ एकता जिंदाबाद!
सभी पदाधिकारी साथी ठीक रात 8:30 बजे टेलीग्राम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
समस्त पदाधिकारी साथी सादर आमंत्रित हैं! 🇮🇳
MYBHARAT PORTAL पर YOUTH REGISTRATION कैसे करें
भोपाल
दिनांक 11/03/2026 को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वेयर सहायकों ने फसल सर्वेक्षण, फॉर्मर रजिस्ट्री, kyc प्रक्रिया को लेकर अपनी मौजूदा मुश्किलों पर चर्चा की। इस बैठक में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल भी शामिल हुए, जिन्होंने किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों और पटवारियों के बीच एकता पर ज़ोर दिया । नई नियुक्तियों के प्रमाण पत्र भी दिए गए।
चर्चा किए गए मुख्य मुद्दे:
तकनीकी समस्याएं: सर्वेयरों ने ज़मीन पर काम करते समय सर्वेक्षण एप्लिकेशन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी।
कम मानदेय: सर्वेक्षण कार्य के लिए अनियमित भुगतान के बजाय एक निश्चित मासिक वेतन की मांग की गई है ।
रोज़गार की सुरक्षा: सर्वेयर सभी 12 महीनों तक लगातार काम दिए जाने का अनुरोध कर रहे हैं । भविष्य की योजनाएं और मांगें:
मुख्यमंत्री से मुलाकात: अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी ने इन मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने की योजना की घोषणा की ।
विरोध प्रदर्शन की रणनीति: यदि बातचीत के ज़रिए मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो संघ ने विरोध प्रदर्शन के लिए गांधीवादी तरीका अपनाने की योजना बनाई है, ताकि सरकार तक उनकी मांगें पहुंच सके।