मध्य प्रदेश के भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा 29/04/2026 को जारी किए गए आदेश
No commentsTuesday, 12 May 2026
10:16:00 amमध्य प्रदेश के भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा 29/04/2026 को जारी किए गए स्थानीय युवाओं के भविष्य के खिलाफ काले आदेश के विरोध में।
महासंघ द्वारा भोपाल स्थित माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार (मध्य प्रदेश सरकार) को भेजा गया ज्ञापन। कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग महोदय के साथ विस्तृत चर्चा!
भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव अब एस एल आर कार्यालय से नही बल्कि तहसील कार्यालय से ही सीधे होगा लोकल यूथ सर्वेयर के खाते में भुगतान
No commentsFriday, 1 May 2026
6:35:00 pmभुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव अब एस एल आर कार्यालय से नही बल्कि तहसील कार्यालय से ही सीधे होगा लोकल यूथ सर्वेयर के खाते में भुगतान
विगत दिनों संगठन प्रांताध्यक्ष ने मुख्य आयुक्त राजस्व के समक्ष रखी थी ये समस्या कि कभी कभी लोकल यूथ सर्वेयर को भुगतान हेतु काटने पड़ते हैं एस एल आर कार्यालय के चक्कर ! भुगतान प्रणाली को सुगम बनाते हुए लिया गया निर्णय !
संगठन टीम द्वारा एक विशाल महा आंदोलन की योजना बनाई गई है, जो 30 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है
No commentsTuesday, 28 April 2026
11:33:00 amसंगठन टीम द्वारा एक विशाल महा आंदोलन भोपाल की योजना बनाई गई है, जो 30 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है
हमारी मुख्य माँगें
- लोकल यूथ सर्वेयर के लिये नियम तय करते हुए कैडर निर्धारित किया जावे।
- लोकल यूथ सर्वेयर को नियमिति रोजगार एवं निश्श्चत सम्मानजनक मासिक मानदेय दिया जावे।
- लोकल यूथ सर्वेयर की नवीन नियुक्ति की प्रथा को बंद करते हुए पटवारी सहायक का दर्जा दिया जावे।
- लोकल यूथ सर्वेयर को नियुक्ति पत्र एवं आई.डी. कार्ड जारी किया जावे।
- आगामी पटवारी भर्ती में लोकल या सर्वेयर को 50 प्रतिशत आरक्षरण दिया जावे।
- सुरक्षा पॉलिसी को दृष्टिगत रखाते हुए बीमा कवर, खरीफ गिरदावरी में 100 मी. की दूरी वहीं रवी एवं जायद गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे) कार्य में खसरे से 50 मी. की दूरी लाग की जावे।
- शासन के माध्यम से हम सभी लोकल यूथ सर्वेयर की मानवीय मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में पारित कराते हुए राज्य स्तरीय सर्वेयर महा पंचायत आयोजित की जावे।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश सरकार में विपक्ष के माननीय नेता उमंग सिंगार जी से मुलाकात
No commentsMonday, 20 April 2026
10:08:00 amसंगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश सरकार में विपक्ष के माननीय नेता उमंग सिंगार जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
सर्वेयरों ने सुनाई अपनी माँगो की व्यथा, माननीय का ज़ोरदार ऍक्शन, समस्याओं का जल्द हो निराकरण, मुख्य सचिव राजस्व विभाग को किया पत्र प्रेषित, "सर्वेयरों की माँगो का निराकरण हमारी प्राथमिकता" , आगामी विधानसभा सत्र में माननीय नेता प्रतिपक्ष जी लोकल यूथ सर्वेयरो का सरकार के समक्ष उठाएंगे मुद्दा।
वीडियो ज़रूर देखे
लोकल यूथ सर्वेयर की बात, उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ
No commentsSunday, 19 April 2026
3:42:00 pmलोकल यूथ सर्वेयर की बात, उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ
नियमित रोज़गार एवं मासिक मानदेय, सुरक्षा बीमा के साथ शासकीय खसरे, ROREKYC का किया जावे भुगतान
राजस्व विभाग की भर्तियों में 33% तो पटवारी भर्ती में 50% हो लोकल यूथ सर्वेयर को आरक्षण
जिला ड़िंड़ौरी, सर्वेयरों की बैठक संपन्न हुई
No commentsTuesday, 14 April 2026
12:05:00 pmजिला ड़िंड़ौरी, दिनांक 13/04/2026 को महासंघ सर्वेयरों की बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुरेश पड़वार जी, जिला सचिव परमजीत सिंह मरकाम जी, धनेश दास बघेल जिलाप्रभारी, प्रवक्ता और तहसील से अध्यक्ष चमरू सिंह, उपाध्यक्ष उषा परस्ते, कोषाध्यक्ष राजा चक्रवर्ती, सचिव देवानंद कुंजम, संगठन मंत्री संतोष आर्मो, सहकोषा अध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद झारिया, संजू सिंह आर्मो मीडियाप्रभारी एवं समस्त स्थानीय युवा सर्वेयर उपस्थित रहे।
जिला खंडवा अंतर्गत तहसील कार्यकारिणी का गठन एवं राज्य स्तर भोपाल मे होने वाले आंदोलन को सफल बनाए जाने
No commentsजिला खंडवा अंतर्गत तहसील कार्यकारिणी का गठन एवं राज्य स्तर भोपाल मे होने वाले आंदोलन को सफल बनाए जाने की योजना
दिनांक 13/04/2026 दिन सोमवार को खंडवा जिला अंतर्गत तहसील पुनासा एवं तहसील मुंदी की सयुक्त मीटिंग जिला अध्यक्ष गणेश पटेल जी एवं जिला सचिव वाहिद खान जी के द्वारा उक्त तहसीलों मे पहुँचकर वहा की योजना को देखते हुए दोनों तहसीलो के अध्यक्षों पुनासा से चमन कुमार अटुदे एवं मुंदी से राहुल बोराना के नेत्रत्व मे वहा के सर्वेयारो के साथ मीटिंग आगामी कार्यो (राज्य स्तर भोपाल मे होने वाले आंदोलन को सफल) बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही दोनों तहसीलों की कार्यकरणी पूर्ण की गई।
खंडवा जिला (टीम) अध्यक्ष एवं सचिव लगातार जिले के अंतगर्त तहसीलों में संपर्क कर रहे है, शेष तहसीलों मे भी अध्यक्षों के साथ जल्द ही मीटिंग कर जिला खंडवा संगठन को पूर्णरूप से मजबूत कर आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए।
खंडवा जिला टीम तत्पर प्रत्याशो के साथ आगे कार्य कर रही है
आज संगठित सर्वेयर द्वारा आयोजित ज्ञापन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई एवं कार्यकारणी का गठन किया गया
No commentsWednesday, 8 April 2026
9:10:00 pmआज संगठित सर्वेयर द्वारा आयोजित ज्ञापन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई एवं कार्यकारणी का गठन किया गया।
इस बैठक में रैपुरा क्षेत्र के सर्वेयर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न मांगे
मासिक मानदेय दिया जाने को
पहचान पत्र कार्ड दिलाए जाए को
जीवन सुरक्षा बीमा बनाए जाए को
इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को संगठित रूप में प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात संबंधित विषयों को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसे प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
माननीय तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर, शिक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं के सुधार हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक बैठकों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
जिला पन्ना की अध्यक्ष श्रीमति जमुना सुभाष पांडे जी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
संगठन का बड़ा आयोजन, महत्वपूर्ण निर्णय और पदाधिकारियों में उत्साह
No commentsTuesday, 7 April 2026
9:32:00 pmखंडवा जिला अध्यक्ष गणेश पटेल जी के निर्देशन पर मीटिंग हुई संपन्न
No commentsखंडवा जिला अध्यक्ष गणेश पटेल जी के निर्देशन पर दिनांक 06/04/2026 को मीटिंग की गई है जिसमे
मुख्य बिंदु:-
1. सर्वेयरो को कार्य मे आ रही विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु
2. जिले के अंतर्गत आने वाली समस्त तहसीलो की कार्यकारणी को पूर्ण करने हेतु
3. आगामी समय मे राज्य स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के नेत्रत्व मे होने वाली मीटिंग को लेकर मुख्य चर्चा हुई
जिसमे जिला टीम एवं समस्त 07 तहसीलो से तहसील अध्यक्ष टीम के साथ सर्वेयर साथी उपस्थित हुए जिसमे मुख्य बिंदुओ पर चर्चा के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया की हमारे जिला अध्यक्ष के साथ जिला टीम समस्त 07 तहसीलो मे से आगामी समय मे भोपाल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम को खंडवा जिले की ओर सफल बनाने हेतु जिला टीम के साथ प्रत्येक तहसील मे उसी तहसील के अध्यक्ष के नेत्रत्व मे उस एरिया के सर्वेयर साथियों के साथ मीटिंग करेंगे जिससे वर्तमान मे जिले को सक्रिय कर आगामी कार्य को सफल बनाया जा सके उक्त विषय पर सभी साथियों के द्वारा सहमति दी गई एवं जल्द ही जिला टीम संपर्क कर कार्य की रूपरेखा को पूर्ण करेगी।
फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए स्थानीय युवा (Local Youth) सर्वेक्षकों की बैठक
No commentsSunday, 5 April 2026
11:05:00 amफॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए स्थानीय युवा (Local Youth) सर्वेक्षकों की बैठक
दिनांक 04/04/2026 को तहसील पुष्पराजगढ़, जिला अनूपपुर में श्रीमान अपर कलेक्टर जी द्वारा तथा एसएलआर द्वारा उक्त कार्य में प्रगति बढ़ाने तथा लोकल यूथ सर्वेयरों की आईडी में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

























