गिरदावरी की जिओ रेफरेंसिंग 10 से बढ़ाकर 150 मी. करने की मांग

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के दौरान लोकल यूथ सर्वेयर की दुखद मौत, सुरक्षा और सहायता की मांग
गिरदावरी की जिओ रेफरेंसिंग 10 से बढ़ाकर 150 मी. करने की मांग

मध्य प्रदेश के भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा 29/04/2026 को जारी किए गए स्थानीय युवाओं के भविष्य के खिलाफ काले आदेश के विरोध में।
महासंघ द्वारा भोपाल स्थित माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार (मध्य प्रदेश सरकार) को भेजा गया ज्ञापन। कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग महोदय के साथ विस्तृत चर्चा!
संगठन टीम द्वारा एक विशाल महा आंदोलन भोपाल की योजना बनाई गई है, जो 30 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है
हमारी मुख्य माँगें
जिला ड़िंड़ौरी, दिनांक 13/04/2026 को महासंघ सर्वेयरों की बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुरेश पड़वार जी, जिला सचिव परमजीत सिंह मरकाम जी, धनेश दास बघेल जिलाप्रभारी, प्रवक्ता और तहसील से अध्यक्ष चमरू सिंह, उपाध्यक्ष उषा परस्ते, कोषाध्यक्ष राजा चक्रवर्ती, सचिव देवानंद कुंजम, संगठन मंत्री संतोष आर्मो, सहकोषा अध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद झारिया, संजू सिंह आर्मो मीडियाप्रभारी एवं समस्त स्थानीय युवा सर्वेयर उपस्थित रहे।
आज संगठित सर्वेयर द्वारा आयोजित ज्ञापन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई एवं कार्यकारणी का गठन किया गया।
इस बैठक में रैपुरा क्षेत्र के सर्वेयर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न मांगे
मासिक मानदेय दिया जाने को
पहचान पत्र कार्ड दिलाए जाए को
जीवन सुरक्षा बीमा बनाए जाए को
इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को संगठित रूप में प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात संबंधित विषयों को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसे प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
माननीय तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर, शिक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं के सुधार हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक बैठकों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
जिला पन्ना की अध्यक्ष श्रीमति जमुना सुभाष पांडे जी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जिन लोकल यूथ साथियों को अभी तक पेमेन्ट अप्राप्त है ऐसे आप सभी सर्वेयर इस लिंक पर क्लिक करके अपना पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं यह एक मध्य प्रदेश सरकार का पोर्टल है जहां पर YEAR, MONTH के स्थान पर वर्तमान वर्ष और महीना डालिए
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी के स्थान पर सारा एप पर दर्ज किया गया अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी ही डालें
नीचे दी गई फोटो पर क्लिक करें 👇
डिजिटल क्रॉप सर्वेयर को नहीं मिल रहा मानदेय, सौंपा ज्ञापन
डिजिटल क्रॉप लोकल यूथ सर्वेयर को मानदेय नहीं मिल रहा है, ना ही इन लोगों की आईडी बनाई गई है, डिजिटल क्रॉप के अध्यक्ष रिंकू जगेत ने बताया कि सभी सर्वेयरों 2025-2026 एवं किसान फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी हम सर्वेयर भाई कर रहे हैं। लेकिन समय सीमा के अंदर ही कर रहे हैं हम सभी सर्वेयर को कोई भुगतान नहीं किया या है।
कार्य दिया गया है वह कार्य भी हम सब सीमा के अंदर ही कर रहे हैं। ग्यारसपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने आए थे ग्यारसपुर के एसडीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया बताया जा रहा है कि कल 104 सर्वेयर हैं जिनका भुगतान नहीं हो पा रहा है जबकि उनसे कार्य समय सीमा के अंदर लिया जा रहा है