🎉 Welcome to the Official Website of The Local Youth Union MP

Sponsored Ads

🚨 Latest Update
NEW लोकल यूथ सर्वेयर सहायक तुरंत करें ये काम, वरना जाएगी नौकरी |    
Sorry, the database you are looking for is either not available on this site or is under maintenance.
Sorry, the database you are looking for is either not available on this site or is under maintenance.

लोकल यूथ सर्वेयर सहायक तुरंत करें ये काम, वरना जाएगी नौकरी

No comments

Saturday, 4 April 2026

      लोकल यूथ सर्वेयर सहायक तुरंत करें ये काम, वरना जाएगी नौकरी

     MPFR सर्वे कार्य में लापरवाही पड़ सकती है भारी! स्थानीय युवा सर्वेयर सहायकों की रिपोर्ट अत्यंत दयनीय पाए जाने पर सख्त निर्देश जारी। यदि समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो मानदेय रुकेगा और नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। किसानों की असुविधा के लिए पटवारी और सर्वेयर सीधे जिम्मेदार होंगे।

      चेतावनी: "प्रगति अत्यंत दयनीय" -प्रशासन ने सुस्त रफ़्तार पर कड़ी नाराजगी जताई है।

     अंतिम अवसर: सर्वेयर सहायकों को तुरंत अपना पेंडिंग डेटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

     जिम्मेदारी तय: यदि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में असुविधा होती है, तो संबंधित पटवारी और सर्वेयर पर गाज गिरेगी।

     मानदेय (Honorarium): स्पष्ट किया गया है कि भुगतान केवल संतोषजनक और समयबद्ध कार्य के आधार पर ही किया जाएगा।

     एक्शन प्लान: युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए डेली टारगेट सेट करें। 




प्रदेश में संगठनात्मक बैठके चल रही है जिसमें समनापुर में बैठक संपन्न हुई

No comments

Monday, 30 March 2026

     प्रान्ताध्यक्ष वीरेन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में लोकल यूथ सर्वेयरों की मानवीय माँगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पूरे प्रदेश में चल रही संगठनात्मक बैठकें

     समनापुर सर्वेयर मीटिंग दिनांक 29/03/2026 बैठक के मुख्य अतिथि श्री सुरेश पड़वार जिलाध्यक्ष ड़िंड़ौरी एवं जिला सचिव परम सिंह मरकाम बैठक में जिला प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए




प्रदेश में संगठनात्मक बैठके चल रही है जिसमें तहसील करजिंया मैं बैठक संपन्न हुई

No comments

    प्रान्ताध्यक्ष वीरेन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में 29/03/26 को जिला प्रभारी एवं प्रवक्ता ज़िला ड़िंड़ौरी धनेश दास बघेल के तहसील करजिंया प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई संगठन द्वारा लोकल यूथ सर्वेयर हित में मानवीय मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं



लोकल यूथ सर्वेयर साथियों समस्त ज़िले मध्यप्रदेश का भोपाल स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित

No comments

 प्रिय, 

        लोकल यूथ सर्वेयर साथियों 
        समस्त ज़िले मध्यप्रदेश 

      जैसा कि आपको विदित है कि लोकल यूथ महासंघ मध्यप्रदेश आप सभी का संगठनात्मक परिवार है जो कि रजि. नम्बर 06/11/04/15236/25 के तौर पर शासन द्वारा रजिस्टर्ड है और उक्त संगठन मध्यप्रदेश पटवारी संघ से संबद्ध होकर वीरेन्द्र गोस्वामी के नेतृव में लोकल यूथ सर्वेयर हित में कार्य कर रहा है आगामी समय में लोकल यूथ सर्वेयर हित में लोकल यूथ महासंघ मध्यप्रदेश का भोपाल स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है आप सभी लोकल यूथ सर्वेयर संगठन का पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करें 

संगठन विरोधी किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारियों से बचें

आपका 
संगठन संरक्षक 
उपेन्द्र सिंह बाघेल 
प्रान्ताध्यक्ष
मध्यप्रदेश पटवारी संघ


आज तहसील चंदेरी में सर्वेयर साथियों ने मिलकर नए जिला अध्यक्ष

No comments

Sunday, 29 March 2026

     आज तहसील चंदेरी में सर्वेयर साथियों ने मिलकर नए जिला अध्यक्ष अभिषेक चौहान जी का स्वागत किया तथा दाल बाटी का प्रोग्राम रखा।

स्थान: बूढ़ी चंदेरी हनुमान जी मंदिर

     जिसमें जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव जी, ओमपाल केवट जी पिपरौद, अरविंद प्रजापति, रामगोपाल लोधी, मुलायम सिंह यादव, बालकिशन कुशवाह, नेकपाल अहिरवार, बृजेश लोधी, सभी लोकल यूथ साथी उपस्थित रहे एवं सभी ने जिला अध्यक्ष का आभार वक्त किया।

जिन लोकल यूथ साथियों को अभी तक पेमेन्ट अप्राप्त है ऐसे आप सभी सर्वेयर इस लिंक पर क्लिक करके

No comments

     जिन लोकल यूथ साथियों को अभी तक पेमेन्ट अप्राप्त है ऐसे आप सभी सर्वेयर इस लिंक पर क्लिक करके अपना पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं यह एक मध्य प्रदेश सरकार का पोर्टल है जहां पर YEAR, MONTH के स्थान पर वर्तमान वर्ष और महीना डालिए 

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

     अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी के स्थान पर सारा एप पर दर्ज किया गया अकाउंट नम्बर एवं आईएफएससी ही डालें

नीचे दी गई फोटो पर क्लिक करें 👇



भोपाल की धरा पर विशाल आंदोलन की तैयारी

No comments

     भोपाल की धरा पर विशाल आंदोलन की तैयारी!

क्या आप तैयार हैं? | Local Youth Surveyor MP |

लोकल यूथ सर्वेयर सहायक देखना ना भूलें




आज जिला तहसील में संगठन की मीटिंग सफल हुई

No comments

Saturday, 28 March 2026

   आज जिला तहसील में संगठन की मीटिंग सफल हुई एवं शाहपुरा तहसील संगठन की कार्यकारणी का गठन हुआ जो कि इस प्रकार हैं 

तहसील अध्यक्ष श्री नीरज प्रधान जी
सचिव मेर सिंह लोधी जी 
तहसील उपाध्यक्ष श्री अभिकुमार जी 
तहसील प्रभारी श्री नरेश चडार जी 
सर्किल प्रभारी सर्वेश सिंह ठाकुर जी 
बलराम बर्मन जी प्रहलाद बर्मन जी 
संजय झरिया जी 
दीपक ठाकुर जी 
प्रदीप सिंह ठाकुर जी 

आप सभी पदाधिकारियों को हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन और आप सभी पदाधिकारियों से आशा है कि संगठन को मजबूत करने एवं आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे

संजय खरे
जिलाध्यक्ष जबलपुर




डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भुगतान का प्रतिशत, जिले के अनुसार

No comments

Friday, 27 March 2026

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भुगतान का प्रतिशत, जिले के अनुसार

     जिला पन्‍ना, छतरपुर, आगरमालवा, अनूपपुर, रायसेन द्वारा 99 प्रतिशत से अधिक राशि का भुगतान स्‍थानीय युवाओं को किया गया है। 

     सभी जिले आवंटित राशि का भुगतान स्‍थानीय युवाओं को सुनिश्चित कर लें, ताकि प्रदत्‍त बजट को लैप्‍स होने की स्थिति न बनें।



आज बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी के निर्देशन एवं तहसील अध्यक्ष लालबर्रा होलीका गजभिए के नेतृत्व में

No comments

Wednesday, 25 March 2026

 आज बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी के निर्देशन एवं तहसील अध्यक्ष लालबर्रा होलीका गजभिए के नेतृत्व में सर्वयर साथियों की माननीय मांगो समस्याओं एवं मानदेय भुगतान को लेकर आदरणीय तहसीलदार लालबर्रा जिला बालाघाट को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें तहसील अध्यक्ष होलीका गजभिए, कोषाध्यक्ष रितु पारधी, देवेन्द्र डोगरे धनेंद्र हल्लो मारे, उमेश एडे रूपचंद पंचेश्वर, उलेस कटरे, नीरज डोंगरे, रवि हरिंखेडे तेजराम पंद्रे अतुल ठाकरे मयूर बोंद्ररे, योगेश भीमटे महेंद्र सहारे संजय गेडाम



भोपाल स्तरीय आंदोलन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुचारु रूप से संचालन रहने

No comments

 भोपाल स्तरीय आंदोलन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुचारु रूप से संचालन रहने वाली प्रदेश मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाता है

प्रदेश मैनेजमेंट कमेटी
कमेटी सदस्य - संभाग
 

सुरेश मेवाडा -भोपाल 

रमेश मोहरे -इंदौर 

संजय खरे -जबलपुर 

रघुनन्दन सिंह मीना -ग्वालियर  

सुजान सिंह बगड़ावत -उज्जैन 

नकुल चन्देल -सागर 

ब्रजेन्द्र कुशवाहा -रीवा 

रामसरोज पटेल -सहडोल  

अम्बरीश कौशिक-चंबल  

अमित मेहरा -नर्मदापुरम 

वीरेन्द्र गोस्वामी 
प्रान्ताध्यक्ष



आज सर्वेयर साथियों के भुगतान को लेकर माननीय तहसीदार मैडम जी से चर्चा

No comments

Monday, 23 March 2026

   आज सर्वेयर साथियों के भुगतान को लेकर माननीय तहसीदार मैडम जी से चर्चा हुई है उन्होंने बताया है कि 8 से 10 दिन में सभी सर्वेयर का भुगतान हो जाएगा। 

अर्जुन गोदा अध्यक्ष | बलराम चौधरी उपाध्यक्ष
और सर्वेयर साथी भी रहे मौजूद
तहसील बड़नगर, जिला उज्जैन


आज बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों की मीटिंग सम्पन्न

No comments

Sunday, 22 March 2026

 आज बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों की मीटिंग सम्पन्न।

     मीटिंग में पेमेंट, आई डी सत्यापन, माय भारत पर रजिस्ट्रेशन, भोपाल जाने की तैयारियों आदि विषयों पर चर्चाएं की गई।

     जबलपुर जिला में बरेला टीम का अद्वितीय प्रदर्शन, ये कही ना कहीं सर्वेयरों के पथ प्रदर्शक के रूप में अग्रणी होगा। 

     जबलपुर जिला की बाकी सभी तहसीलों के सर्वेयर साथियों से निवेदन है कि बरेला की तरह आप सभी लोग भी आगे हो क्योंकि आगे आप जो करेंगे किसी दूसरे के लिए नहीं स्वयं अपने आप के लिए करेंगे, यदि हम स्वयं अपने लिए कुछ ना कर पाए तो हमारे जीवन का कोई औचित्य नही।

     बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों को बहुत बहुत बधाई, आपकी सजगता ही आपको आगे लेकर जाएगी। ये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

     इस मीटिंग में गनपत पटेल जी, सुरेन्द्र सोनी जी, हर्ष मेहरा जी और तमाम सर्वेयर साथियों की उपस्थिति नजर आई।

     इस मीटिंग में साध्वी आत्मनिष्ठा दीदी ने भी आप सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, साध्वी दीदी जी के भी दर्शन प्राप्त हुए, दीदी जी ने जो सभी सर्वेयर साथियों को पक्के में होने का आशीर्वाद प्रदान किया वो कहीं ना कहीं सभी की मेहनत करने पर दिखेगा।

    मीटिंग में नारी शक्ति पूजा पटेल दीदी भी उपस्थित रही, ये जबलपुर को एक अलग पारदर्शिता प्रदान करेगा।

     आप सभी से निवेदन है कि हम सभी को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि एकता में ही बल है, एक अकेला व्यक्ति कभी कुछ नहीं कर सकता, कुछ करने के लिए सभी का साथ आवश्यक है। 


आज तक की सबसे बड़ी पदाधिकारी बैठक

No comments

Friday, 20 March 2026

 📢 आज तक की सबसे बड़ी पदाधिकारी बैठक! 📢

​महासंघ के तत्वाधान में पदाधिकारी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण आह्वान! 

प्रदेश कार्यकारिणी 
संभाग प्रभारी सहप्रभारी 
ज़िला कार्यकारिणी 
तहसील कार्यकारिणी
 

​सर्वेयरों के अधिकारों और एकता की इस लड़ाई में शामिल हों।

आयोजक 
वीरेन्द्र गोस्वामी 
(प्रांताध्यक्ष)

​📅 दिनांक: 22/03/2026
⏰ समय: रात 8:30 बजे
📍 स्थान: LEADER MEETING LYMS टेलीग्राम (Telegram) पर ऑनलाइन

​✅ एकता जिंदाबाद!

सभी पदाधिकारी साथी ठीक रात 8:30 बजे टेलीग्राम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
​समस्त पदाधिकारी साथी सादर आमंत्रित हैं! 🇮🇳



डिजिटल क्रॉप सर्वेयर को नहीं मिल रहा मानदेय, सौंपा ज्ञापन

No comments

 डिजिटल क्रॉप सर्वेयर को नहीं मिल रहा मानदेय, सौंपा ज्ञापन

डिजिटल क्रॉप लोकल यूथ सर्वेयर को मानदेय नहीं मिल रहा है, ना ही इन लोगों की आईडी बनाई गई है, डिजिटल क्रॉप के अध्यक्ष रिंकू जगेत ने बताया कि सभी सर्वेयरों 2025-2026 एवं किसान फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी हम सर्वेयर भाई कर रहे हैं। लेकिन समय सीमा के अंदर ही कर रहे हैं हम सभी सर्वेयर को कोई भुगतान नहीं किया या है।

कार्य दिया गया है वह कार्य भी हम सब सीमा के अंदर ही कर रहे हैं। ग्यारसपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने आए थे ग्यारसपुर के एसडीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया बताया जा रहा है कि कल 104 सर्वेयर हैं जिनका भुगतान नहीं हो पा रहा है जबकि उनसे कार्य समय सीमा के अंदर लिया जा रहा है



एग्रीस्टैंक संचालन समिति की बैठक दिनांक 23/02/2026 का कार्यवाही विवरण

No comments

Wednesday, 18 March 2026

 प्रति,                   भोपाल, दिनांक 06-03-2026
कलेक्टर
समस्त जिला
मध्यप्रदेश
   विषय -एग्रीस्टैंक संचालन समिति की बैठक दिनांक 23/02/2026 का कार्यवाही विवरण।
   संदर्भ मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग का पत्र क्रमांक 244/1004/2022/साल-5 दिनांक 05/03/2026
     विषयांतर्गत संदर्भित पत्र का कृपया अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित एग्रीस्टैक संचालन समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है।







MYBHARAT PORTAL पर YOUTH REGISTRATION कैसे करें

No comments

MYBHARAT PORTAL पर YOUTH REGISTRATION कैसे करें 

mybharat.gov.in

लोकल यूथ सटीक पंजीकरण प्रक्रिया 
उच्चस्तरीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी 
Step By Step Full Process





सर्वेयर को केन्द्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत कराने हेतु

No comments

सर्वेयर को केन्द्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत कराने हेतु चार बड़े आदेश 

1-प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग 
2-अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग 
3-आयुक भू संसाधन प्रवँधन मध्यप्रदेश 
4-अपर कलेक्टर, आगर मालवा 




प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वेयर सहायकों ने फसल सर्वेक्षण, फॉर्मर रजिस्ट्री, kyc प्रक्रिया को लेकर

No comments

Friday, 13 March 2026

भोपाल

दिनांक 11/03/2026 को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वेयर सहायकों ने फसल सर्वेक्षण, फॉर्मर रजिस्ट्री, kyc प्रक्रिया को लेकर अपनी मौजूदा मुश्किलों पर चर्चा की। इस बैठक में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल भी शामिल हुए, जिन्होंने किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों और पटवारियों के बीच एकता पर ज़ोर दिया । नई नियुक्तियों के प्रमाण पत्र भी दिए गए।

चर्चा किए गए मुख्य मुद्दे:

तकनीकी समस्याएं: सर्वेयरों ने ज़मीन पर काम करते समय सर्वेक्षण एप्लिकेशन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी।

कम मानदेय: सर्वेक्षण कार्य के लिए अनियमित भुगतान के बजाय एक निश्चित मासिक वेतन की मांग की गई है ।

रोज़गार की सुरक्षा: सर्वेयर सभी 12 महीनों तक लगातार काम दिए जाने का अनुरोध कर रहे हैं । भविष्य की योजनाएं और मांगें:

मुख्यमंत्री से मुलाकात: अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी ने इन मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने की योजना की घोषणा की ।

विरोध प्रदर्शन की रणनीति: यदि बातचीत के ज़रिए मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो संघ ने विरोध प्रदर्शन के लिए गांधीवादी तरीका अपनाने की योजना बनाई है, ताकि सरकार तक उनकी मांगें पहुंच सके।



















सर्वेयर और पटवारी होंगे खुशहाल तो किसान भी होंगे खुशहाल

No comments

Thursday, 12 March 2026

सर्वेयर और पटवारी होंगे खुशहाल तो किसान भी होंगे खुशहाल 

जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से सर्वेयर करेंगे मुलाकात 

सर्वेयरों को मासिक मानदेय दे सरकार -उपेन्द्र सिंह बाघेल प्रान्ताध्यक मध्यप्रदेश पटवारी संघ

सर्वेयरों की मानवीय माँगो का निराकरण करे सरकार -वीरेन्द्र गोस्वामी प्रान्ताध्यक




Don't Miss
© 2025- Local Youth Union | All Rights Reserved.
Designed & Developed by YADUVANSHI SERVICE
Last Updated: 03-04-2026 16:56:22 | Version: 0.13 (13)