OFFICIAL
🎉 Welcome to the Official Website of The Local Youth Union MP 🌐 🤝
🌐 OFFICIAL WEBSITE
🚨 Latest Update
NEW अब सर्वेयर द्वारा प्रतिदिन अपलोड किए गए खसरों के साथ-साथ हेक्टेयर क्षेत्र भी देख सकते हैं।       NEW संगठन की तकनीकी वेब टीम संगठन को मजबूत बनाने और इसके मूल्यों का संचार करने के उद्देश्य से सभी स्थानीय युवा सर्वेक्षकों के लिए डिजिटल पहचान पत्र को सॉफ़्टवेयर द्वारा उत्पन्न करने पर कार्य कर रही है। जिसे वेबसाइट पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

Latest

latest

आज बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों की मीटिंग सम्पन्न

Sunday, 22 March 2026

/ by Local Youth Union

 आज बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों की मीटिंग सम्पन्न।

     मीटिंग में पेमेंट, आई डी सत्यापन, माय भारत पर रजिस्ट्रेशन, भोपाल जाने की तैयारियों आदि विषयों पर चर्चाएं की गई।

     जबलपुर जिला में बरेला टीम का अद्वितीय प्रदर्शन, ये कही ना कहीं सर्वेयरों के पथ प्रदर्शक के रूप में अग्रणी होगा। 

     जबलपुर जिला की बाकी सभी तहसीलों के सर्वेयर साथियों से निवेदन है कि बरेला की तरह आप सभी लोग भी आगे हो क्योंकि आगे आप जो करेंगे किसी दूसरे के लिए नहीं स्वयं अपने आप के लिए करेंगे, यदि हम स्वयं अपने लिए कुछ ना कर पाए तो हमारे जीवन का कोई औचित्य नही।

     बरेला तहसील के समस्त सर्वेयर साथियों को बहुत बहुत बधाई, आपकी सजगता ही आपको आगे लेकर जाएगी। ये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

     इस मीटिंग में गनपत पटेल जी, सुरेन्द्र सोनी जी, हर्ष मेहरा जी और तमाम सर्वेयर साथियों की उपस्थिति नजर आई।

     इस मीटिंग में साध्वी आत्मनिष्ठा दीदी ने भी आप सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, साध्वी दीदी जी के भी दर्शन प्राप्त हुए, दीदी जी ने जो सभी सर्वेयर साथियों को पक्के में होने का आशीर्वाद प्रदान किया वो कहीं ना कहीं सभी की मेहनत करने पर दिखेगा।

    मीटिंग में नारी शक्ति पूजा पटेल दीदी भी उपस्थित रही, ये जबलपुर को एक अलग पारदर्शिता प्रदान करेगा।

     आप सभी से निवेदन है कि हम सभी को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि एकता में ही बल है, एक अकेला व्यक्ति कभी कुछ नहीं कर सकता, कुछ करने के लिए सभी का साथ आवश्यक है। 


Newer Post Previous Update Older Post Home
Don't Miss
© 2025- Local Youth Union MP | All Rights Reserved.   |   Designed & Developed By YADUVANSHI SERVICE   |   Last Updated: 08-09-2026 18:14:16 | Version: 0.20 (20)