OFFICIAL
🎉 Welcome to the Official Website of The Local Youth Union MP 🌐 🤝 ✨
🌐 OFFICIAL WEBSITE
🚨 Latest Update
NEW संगठन की तकनीकी वेब टीम द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा इसके मूल्यों एवं पहचान को प्रभावी रूप से संप्रेषित करने के उद्देश्य से सभी स्थानीय युवा सर्वेक्षकों के लिए डिजिटल पहचान पत्र सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली तैयार की गई है। इसको ऑनलाइन देखा, सत्यापित एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
Sorry, the database you are looking for is either not available on this site or is under maintenance.
Sorry, the database you are looking for is either not available on this site or is under maintenance.

डिजिटल आईडी कार्ड (यूनिक आइडेंटिफिकेशन) क्या है

No comments

Monday, 19 October 2026

डिजिटल आईडी कार्ड (Introduction)
डिजिटल युग में किसी भी संगठन की शक्ति उसकी तकनीकी प्रगति और उसके सदस्यों की प्रामाणिक पहचान से मापी जाती है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, तकनीकी वेब टीम (Technical Web Team) द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल पहचान पत्र (Digital ID Card) सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली को लॉन्च किया गया है।
यह पहल न केवल सभी स्थानीय युवा सर्वेक्षकों को एक नई संगठनात्मक पहचान देगी, बल्कि इसके माध्यम से हर सदस्य की प्रामाणिकता को ऑनलाइन देखा, सत्यापित और डाउनलोड भी किया जा सकेगा। 
आइए इसे विस्तार से जानते हैं कि यह डिजिटल आईडी कार्ड क्या है, इसकी विशेषताएं क्या हैं और इसकी सत्यापन प्रक्रिया कैसे काम करती है।


डिजिटल आईडी कार्ड (यूनिक आइडेंटिफिकेशन) क्या है?
What is Digital ID Card (Unique Identification)?
डिजिटल आईडी कार्ड संगठन की संगठनात्मक सदस्यता का एक आधिकारिक और डिजिटल प्रमाण है। पुराने कागजी पहचान पत्रों के विपरीत, यह पूरी तरह से एक सुरक्षित, डिजिटल और यूनिक प्रणाली पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रत्येक सदस्य (सर्वेक्षक) की पहचान को अलग, यूनिक और आसानी से सत्यापन योग्य (Verifiable) बनाना है।
🎯 संगठन का मूल मंत्र: "एक सदस्य • एक यूनिक आईडी • एक डिजिटल पहचान"

डिजिटल आईडी कार्ड की प्रमुख विशेषताएं (Key Features)
यह डिजिटल पहचान पत्र कई आधुनिक और सुरक्षात्मक विशेषताओं से पूर्ण है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं:
  • 🆔 पूर्णतः अद्वितीय पहचान (Unique Identification): संगठन के अंतर्गत किसी भी दो सदस्यों का डेटा एक जैसा नहीं होगा। प्रत्येक सदस्य की कार्ड आईडी (Card ID) और सदस्य आईडी (Member ID) पूरी तरह से अलग और अद्वितीय होगी।
  • 🔢 सुरक्षित अक्षरांकीय प्रारूप (Alphanumeric Format): सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्ड और सदस्य आईडी को अक्षरांकीय बनाया गया है। उदाहरण के लिए, प्रत्येक कार्ड आईडी "CIDA1B2C3D4" और सदस्य आईडी "MEM-E5F6G7H8" के प्रारूप में होगी, जिसे क्रैक करना असंभव है।
  • 👤 एक ही स्थान पर पूर्ण विवरण (Comprehensive Profile): इस डिजिटल कार्ड में सदस्य का पूरा प्रामाणिक विवरण शामिल होगा, जैसे— सदस्य का वास्तविक नाम, उपयोगकर्ता नाम (Username), पंजीकृत मोबाइल नंबर, लिंग (Gender), और उनका पूरा पता (जिसमें जिला, तहसील और मूल गांव की जानकारी शामिल है)।
  • ⏳ निर्धारित वैधता अवधि (Clear Validity): कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस पर सदस्यता की वैधता (Valid From से Valid Until) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। वैधता समाप्त होने पर इसे ऑनलाइन रिन्यू (Renew) करना होगा।
  • 📲 क्यूआर कोड तकनीक (QR Code Technology): कार्ड के सामने साइड पर एक विशेष Bar Code और पीछे साइड QR Code दिया गया है। किसी भी सामान्य स्मार्टफोन के इंटरनेट ब्राउज़र से इस QR कोड को स्कैन करके कार्ड की सत्यता और लाइव सत्यापन स्थिति (Verification Status) की जांच तुरंत की जा सकती है।
  • 📊 सुरक्षित डिजिटल डेटाबेस प्रणाली (Secure Digital System): सदस्यता और कार्ड से संबंधित सभी संवेदनशील जानकारियों को संगठन के एक अत्यधिक सुरक्षित और व्यवस्थित डिजिटल सर्वर प्रणाली के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है।
  • 🔄 लाइव अपडेट की सुविधा (Dynamic Updates): यह एक डायनेमिक आईडी कार्ड है। यदि भविष्य में किसी सदस्य का विवरण या स्टेटस बदलता है, तो टीम की ओर से इसे समय-समय पर लाइव अपडेट किया जा सकता है, जिससे नया कार्ड प्रिंट करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आईडी कार्ड जारी करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया (Step-by-Step Verification Process)
डिजिटल आईडी कार्ड प्राप्त करना और उसका सत्यापन (Verification) बेहद पारदर्शी है। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:
  1. ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration): सबसे पहले सभी इच्छुक एवं पात्र स्थानीय युवा सर्वेक्षकों को संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DIGITAL ID CARD REGISTRATION लिंक के माध्यम से अपना सही विवरण भरना होगा।
  2. दस्तावेज़ और डेटा की जांच (Scrutiny & Review): आवेदन प्राप्त होने के बाद संगठन की टीम द्वारा डेटा की गहराई से जांच (Verification) की जाएगी ताकि कोई भी गलत व्यक्ति इसका हिस्सा न बन सके।
  3. डिजिटल कार्ड सक्रियण (Approval & Activation): सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत ही पात्र सदस्य का डिजिटल ID कार्ड सिस्टम द्वारा जनरेट और सक्रिय किया जाएगा।
  4. डाउनलोड और प्रिंट (Download): एक बार कार्ड सक्रिय हो जाने के बाद, सदस्य इसे संगठन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं, इसकी सत्यापन स्थिति चेक कर सकते हैं और इसे डिजिटल रूप में डाउनलोड कर के प्रिंट करवा सकते हैं।
  5. निरंतर तकनीकी अपग्रेड (Continuous Upgradation): सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और नई सुविधाओं को जोड़ने के लिए तकनीकी टीम द्वारा इस पूरी डिजिटल ID एवं सत्यापन प्रणाली को समय-समय पर अपडेट और अपग्रेड किया जाता रहेगा।

गिरदावरी का कार्य करने वाले सर्वेयरों के लंबित भुगतान का मामला रामनगर

No comments

Saturday, 3 October 2026

 सर्वेयरों का भुगतान क्यों नहीं?

एक साल से मेहनताने के इंतजार में गिरदावरी सर्वेयर

8 रूपए प्रति खसरा की दर से कर रहे काम, गिरदावरी के साथ किसानों को फार्मर आईडी, ई-केवाईसी जैसी सुविधाओं में भी निभा रहे अहम भूमिका

रामनगर। गिरदावरी का कार्य करने वाले सर्वेयरों के लंबित भुगतान का मामला अब सामने आने लगा है। सर्वेयरों का कहना है कि वे करीब एक वर्ष से अपने मेहनताने का इंतजार कर रहे हैं। कम मानदेय के बावजूद वे लगातार गिरदावरी के साथ किसानों से जुड़ी विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं में भी सहयोग कर रहे हैं।

लोकल यूथ महासंघ के तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा के अनुसार, सर्वेयरों को मात्र 8 रूपए प्रति खसरा की दर से गिरदावरी का कार्य करना पड़ता है। इसके अलावा किसानों की फार्मर आईडी, ई-केवाईसी सहित अन्य आवश्यक कायों में भी वे सहयोग करते हैं।

मैहर और अमरपाटन के भुगतान का दावा

सर्वेयरों का कहना है कि मैहर एवं अमरपाटन तहसील के सर्वेयरों को भुगतान करीब छह माह पहले ही हो चुका है, जबकि रामनगर तहसील के सर्वेयर अभी भी भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनका सवाल है कि रामनगर के सर्वेयरों का लंबित भुगतान आखिर कब होगा?

"हम लगातार कठिन परिश्थतियों में गिरदावरी का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों की फार्मर आईडी, ई-केवाईसी और अन्य सेवाओं में भी सहयोग दे रहे हैं, लेकिन एक साल से मेहनताने का भुगतान नहीं हुआ है"



गिरदावरी के 4 दिन शेष 25.75 फीसदी खेतों का सर्वे अब भी बाकी

No comments

Friday, 2 October 2026

 गिरदावरी के 4 दिन शेष... 25.75 फीसदी खेतों का सर्वे अब भी बाकी, कटाई शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ी

जिले में खरीफ फसल 2026-27 की डिजिटल गिरदावरी 10 अगस्त से शुरू हुई थी। इसके लिए सर्वेयों को 30 सितंबर और पटवारियों को 5 अक्टूबर तक काम पूड करने की समय सीमा दी गई है। लेकिन सर्वेयरों की समय सीमा निकल चुकी है और पटवारियों के लिए भी अब मात्र चार दिन बाकी हैं। इसके बावजूद जिले में गिरदावरी का काम अधूरा है। जिले में 866099 हेक्टेयर जमीन में से अब तक 643039 हेक्टेयर क्षेत्र की ही गिरदावरी से पाई है। यानी अभी भी 25.75 प्रतिशत जमीन पर गिरदावरी होना बाकी है। दूसरी ओर किसानों ने खेतों में बड़ी खरीफ फसल की कटाई भी शुरू कर दी है। ऐसे में समय पर सही फसल दर्ज नहीं होने से किसानों को आगे परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सर्वेयरों ने वैयरों ने समय पर वेतनमान न मिलने मिलने और और नए सर्वेयरों की नियुक्ति आदेश के चलते 20 सितंबर से काम बंद कर दिया था। इसके बाद पटवारियों ने पोर्टल पर फसल दर्ज करने का काम शुरू किया। लेकिन पटवारी किसानों के खेतों पर नहीं पहुंच रहे हैं। वह घर बैठे ही काम कर रहे हैं। जिससे गिरवालरी में गलत फसलें दर्ज होने का अंदेशा है। यदि खेत में बोई गई वास्तविक फसल के स्थान पर रिकॉर्ड में दूसरी फसल दर्ज हो जाती है, तो किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो सकता है। छतरपुर जिला गिरदावरी की प्रगति मैं मध्यप्रदेश के जिलों में 51वें स्थान पर बताया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में चार दिन के भीतर शत-प्रतिशत गिरदावरी पूरी करना चुनौतीपूर्ण है।



भुगतान की मांग को लेकर लोकल यूथ सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन

No comments

Thursday, 1 October 2026

    भुगतान की मांग को लेकर लोकल यूथ सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन

शहपुरा। लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शहपुरा तहसील क्षेत्र के लोकल यूथ सर्वेयरों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। करीब 25 से 30 सर्वेयरों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी मांग रखी। सर्वेयरों ने भुगतान की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई। सर्वेयरों का कहना है कि वे वर्ष 2024 से लगातार सर्वे एवं गिरदावरी का कार्य कर रहे हैं, लेकिन कार्य के एवज में मिलने वाला मानदेय अभी तक लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वेयरों के अनुसार, पूर्व में भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। लगातार मांग के बावजूद भुगतान नहीं होने पर सर्वेयरों ने अब सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से उनके लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। सर्वेयरों का कहना है कि उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान समय पर होना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वेयरों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। अब सर्वेयरों को लंबित भुगतान के संबंध में शासन स्तर से होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।



लोकल यूथ के नियमितीकरण पर बड़ी आवाज

No comments

Wednesday, 30 September 2026

     लोकल यूथ के नियमितीकरण पर बड़ी आवाज! राज्य कर्मचारी संघ ने उठाया नियमित मानदेय का मुद्दा!

कहा-राजस्व विभाग की मुख्य रीढ हैं लोकल यूथ।




सर्वेयरों का पैगाम पटवारियों के नाम

No comments

     सर्वेयरों का पैगाम पटवारियों के नाम | सर्वेयर और पटवारी देखना न भूलें




फसल सर्वे के दौरान सर्वेयर की मौत

No comments

Saturday, 12 September 2026

फसल सर्वे के दौरान सर्वेयर की मौत! 

😱 सर्वेयरों का फूटा गुस्सा, MP सरकार ले संज्ञान।




DCS सर्वेयरों के भविष्य पर बड़ा फैसला

No comments

DCS सर्वेयरों के भविष्य पर बड़ा फैसला?

सरकार ने मांगी विस्तृत जानकारी, संघ से लिया सहयोग…जानिए पूरा मामला।




डिजिटल फसल सर्वेक्षण कर रहे स्थानीय युवा सर्वेक्षकों ने सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किये गए।

No comments

डिजिटल फसल सर्वेक्षण कर रहे स्थानीय युवा सर्वेक्षकों ने सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किये गए।

गिरदावरी की जिओ रेफरेंसिंग 10 से बढ़ाकर 150 मी. करने की मांग



डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के दौरान लोकल यूथ सर्वेयर की दुखद मौत, सुरक्षा और सहायता की मांग

लोकल यूथ सर्वेयर की मौत के बाद महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुकेश अमलादिया एवं परिवारजन को इंसाफ दिलाने लोकल यूथ महासंघ टीम पहुंची तहसील कार्यालय झारडा

 

सर्वेयर ब्रजेंद्र कुशवाहा ने सरकार को ऐसा बयान दिया

No comments

Tuesday, 1 September 2026

सर्वेयर ब्रजेंद्र कुशवाहा ने सरकार को ऐसा बयान दिया है कि क्या उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी? यह मामला आपको चौंका देगा!




लोकल यूथ सर्वेयर ऐसे करें अपनी SAARA MP APP Profile Update!

No comments

Thursday, 27 August 2026

     लोकल यूथ सर्वेयर ऐसे करें अपनी SAARA MP APP Profile Update!




राजस्व विभाग का बड़ा निर्णय लोकल यूथ सर्वेयरों की WebGIS 2.0 (एमपी भूलेख) पोर्टल पर आधार e-kyc हुई अनिवार्य

No comments

Sunday, 16 August 2026

राजस्व विभाग का बड़ा निर्णय लोकल यूथ सर्वेयरों की WebGIS 2.0 (एमपी भूलेख) पोर्टल पर आधार e-kyc हुई अनिवार्य

लोकल यूथ सर्वेयर WebGIS 2.0 पोर्टल पर अपनी e-kyc कैसे करें

चरण दर चरण पूरी प्रक्रिया

यदि प्रत्येक स्थानीय युवा सर्वेक्षक की ई-केवाईसी नहीं होगी, तो वे भविष्य में अपनी आईडी लॉगिन नहीं कर पाएंगे, काम नहीं कर पाएंगे और भुगतान में बाधा जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होंगी।




लोकल यूथ सर्वेयरों की बड़ी जीत यूजर आईडी सक्रिय

No comments

     लोकल यूथ सर्वेयरों की बड़ी जीत यूजर आईडी सक्रिय हो गई! नई नियुक्तियाँ रोक दी गईं। रोटेशन, नियमित रोजगार और लंबित भुगतानों की मांग का क्या हुआ?

भोपाल महा आंदोलन के बारे में इस वीडियो के माध्यम से समझते हैं




आज 13 जुलाई 2026 का दिन प्रदेश के सभी लोकल यूथ सर्वेयर साथियों के भविष्य के लिए

No comments

Monday, 13 July 2026

प्रिय साथियों,
     आज 13 जुलाई 2026 का दिन प्रदेश के सभी लोकल यूथ सर्वेयर साथियों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
     लोकल यूथ महासंघ, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित महाप्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के लगभग 30 प्रमुख न्यूज़ चैनल शामिल होकर हमारी आवाज़ को शासन-प्रशासन और पूरे देश तक पहुँचाएंगे।
समस्त लोकल यूथ सर्वेयर साथियों हेतु अति आवश्यक जन अपील

📢 प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख माँगें
✅ 29 अप्रैल 2026 का लोकल यूथ सर्वेयर भविष्य-विरोधी आदेश तत्काल निरस्त किया जाए।
✅ नई सर्वेयर नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
✅ वर्तमान कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों का रोजगार सुरक्षित रखा जाए।
✅ सभी लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए।
✊ अब आपकी जिम्मेदारी
याद रखें—सरकार तक हमारी आवाज़ तभी मजबूती से पहुँचेगी, जब पूरा प्रदेश एकजुट होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएगा।
आज केवल देखने का नहीं, बल्कि अपनी आवाज़ बुलंद करने का दिन है। आइए, एकजुट होकर अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई को नई ताकत दें।
"एक आवाज़ नहीं, 70,000 सर्वेयरों की हुंकार—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!"



स्थानीय युवा अपडेट: नई भर्ती, पहचान पत्र और रोटेशन प्रणाली पर बड़ा खुलासा

No comments

Saturday, 20 June 2026

     स्थानीय युवा अपडेट: नई भर्ती, पहचान पत्र और रोटेशन प्रणाली पर बड़ा खुलासा
आगामी आंदोलन की पूरी रूप-रेखा
ये पौने आठ मिनिट का वीडियो आपका दिमाग ना खोल दे और सरकार का दिमाग ना हिला दे तो कहना!
पूरा देखें और प्रत्येक लोकल यूथ सर्वेयर को इससे अवगत कराएं।



डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में स्थानीय युवाओं की रोटेशन आधारित सहभागिता के आदेश

No comments

Friday, 22 May 2026

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में स्थानीय युवाओं की रोटेशन आधारित सहभागिता के आदेश

Rotation-Based Participation of Local Youth in Digital Crop Survey

मोबाइल ऐप और जियो-फेंस तकनीक से खेत में जाकर फसल की फोटो लेकर सर्वे किया जाता है।

इसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी ली जाती है।

यह काम साल के तीन मौसम (जायद, खरीफ, रबी) में होता है और हर मौसम में लगभग 45 दिन में पूरा होता है।

अभी देखा गया कि बार-बार वही कुछ युवा यह काम कर रहे हैं, बाकी को मौका नहीं मिल रहा।

इसलिए निर्णय लिया गया है कि हर स्थानीय युवा को अलग-अलग मौसम में मौका दिया जाए।

जैसे जो युवा एक मौसम में काम करे, उसे अगले मौसम में नहीं, बल्कि दूसरे युवाओं को मौका मिले।

👉 इससे ज्यादा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और डिजिटल साक्षरता भी बढ़ेगी।

👉 यह व्यवस्था 2026-27 से लागू की जाएगी।




डिजिटल क्रॉप सर्वे जायद 2026-27 नए नियम लागू

No comments

Friday, 15 May 2026

     डिजिटल क्रॉप सर्वे जायद 2026-27 नए नियम लागू दिशा निर्देश व समय सारणी जारी 29/04/2026 आदेश अपडेट 




सर्वेयर हित में माननीय राजस्व मंत्री जी का लैटर जारी

No comments

Wednesday, 13 May 2026

     सर्वेयर हित में माननीय राजस्व मंत्री जी का लैटर जारी 

लोकल यूथ सर्वेयर सहायक देखना ना भूलें!




मध्य प्रदेश के भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा 29/04/2026 को जारी किए गए आदेश

No comments

Tuesday, 12 May 2026

     मध्य प्रदेश के भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा 29/04/2026 को जारी किए गए स्थानीय युवाओं के भविष्य के खिलाफ काले आदेश के विरोध में।

     महासंघ द्वारा भोपाल स्थित माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार (मध्य प्रदेश सरकार) को भेजा गया ज्ञापन। कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग महोदय के साथ विस्तृत चर्चा!




राजस्व मंत्री का बड़ा बयान | 29 अप्रैल के आदेश को रद्द करने का निर्देश

No comments

     राजस्व मंत्री का बड़ा बयान | 29 अप्रैल के आदेश को रद्द करने का निर्देश | सर्वेक्षकों को पहले की तरह काम पर बनाए रखें। उनकी नौकरियां न छीनें; उन्हें नियमित रोजगार दें!




Don't Miss
© 2025- Local Youth Union MP | All Rights Reserved.   |   Designed & Developed By YADUVANSHI SERVICE   |   Last Updated: 2026-10-28 11:30:54 | Version: 0.3.5